फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप पर लूट की कोशिश से दहशत में व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप पर लूट की कोशिश से दहशत में व्यापारी
विज्ञापन

शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने की थी कोशिश
अज्ञात दो बदमाशों पर लूट का मुकदमा दर्ज, सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी/बस्ती। भाजपा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल के लालगंज थाने के बनकटी स्थित स्नेह फिलिंग स्टेशन पर हमला व लूट की कोशिश करने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर स्थित पेट्रोलपंप पर शुक्रवार रात वारदात हुई थी। इससे क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी, पेट्रोल पंप, बैंकों के जिम्मेदार व छोटे बड़े व्यापारी दहशत में हैं।
लालगंज थाने में एक महीने के भीतर आपराधिक वारदात की दूसरी घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस लाइंस में एसपी पंकज कुमार ने पंप मालिकों, स्वर्ण व्यवसायियों एवं बैंक के जिम्मेदारों की गोष्ठी कर ऐसे अपराध रोकने पर विचार-विमर्श किया। शुक्रवार की रात करीब पौने 10 बजे बाइक से दो युवक उस समय बनकटी पंप पर पहुंचे, जब उसकी मशीन लॉक करके सेल्समैन जा चुका था। केबिन में मौजूद मैनेजर पर जोर-जबरदस्ती करने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने मैनेजर पर फायर झोंक दिया मगर निशाना चूक गया। दूसरी गोली भरते हुए दोनों बाइक लेकर भाग गए थे। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
बस्ती। पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एसपी पंकज कुमार से मिला। एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम चौधरी के साथ ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई और पेट्रोलपंपों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। विक्रम चौधरी ने विज्ञप्ति में बताया कि एसपी ने एसओ लालगंज को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान अजय वीर सिंह, समर बहादुर सिंह, जगजीत सिंह पम्पी, अर्जुन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें