फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खातिर चटकी लाठियां,10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन खातिर चटकीं लाठियां,10 घायल
विज्ञापन

अलग-अलग दो थानाक्षेत्र में हुए झगड़े
दुबौलिया थाने की मारपीट में छह, नगर में चार चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार/दुबौलिया। जमीन को लेकर झगड़े में अलग-अलग दो स्थानों पर जमकर मारपीट हुई। इसमें 10 लोग घायल हुए। इसमें पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। चोटिल हुए आठ लोगों का निकट की पीएचसी पर मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस ने घर की साफ-सफाई के विवाद में चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। भैरोपुर निवासी कुसुम पत्नी साधु ने तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया है कि शनिवार को वह अपने घर व दरवाजे की साफ-सफाई कर रही थीं। तभी गांव के ही नाटे, बरखू, मंगू व किशन विवाद को लेकर अपशब्द कहने लगे। बीच-बचाव करने गई उसकी पुत्री अर्चना को भी मारापीटा। पुलिस नाटे, बरखू, मंगू व किशन के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के कुदरही बाबू गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले जिससे दोनों तरफ के छह लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी दुबौलिया भेजा। कुदरही बाबू निवासी रोहित और सभाजीत में जमीन को लेकर वर्षों से विवाद है। सभाजीत के घर कार्यक्रम के लिए घर के बगल साफ-सफाई कर रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के राजेंद्र व सन्तोष तो दूसरी तरफ से सभाजीत, दुष्यंत, आशीष, व रुचि घायल हुईं। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर सभाजीत, कालिका, दुष्यंत, धर्मजीत और दूसरे पक्ष के सभाजीत की तहरीर पर अशोक, रोहित, सन्तोष, विवेक के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें