फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... रेक्टीफाइड स्प्रिट लिए शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेक्टीफाइड स्प्रिट लिए शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


बस्ती। कच्ची शराब के काले कारोबार का गढ़ माने जाने वाले कप्तानगंज थाने के थूहा गांव में पुलिस ने छापा मारकर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद किया। तस्कर चार गैलन में रखी 80 लीटर स्प्रिट कार में रखकर कहीं ले जा रहे थे। एक शराब तस्कर हत्थे चढ़ा, जबकि दो अन्य चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए तस्कर की पहचान मदनपुरा निवासी नमोजी चौधरी के रूप में हुई। वह पहले भी इस आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात गश्त के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि शराब कारोबारी कार में लादकर स्प्रिट लेकर थूहा की तरफ जा रहे हैं। एसओ रोहित प्रसाद के अनुसार एसआई कन्हैयालाल मौर्य के अलावा आरक्षी राजकिशोर यादव ,लालजी पासवान ने घेराबंदी करके कार रोकने लगे। तभी गाड़ी खड़ी कर तीन लोग भागने लगे। पीछा करके एक को पकड़ लिया लेकिन बाकी दोनों भाग निकले। कार में चार गैलन में भरी 80 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में फरार युवकों की पहचान हुई। इसमें एक रविन्द्र चौधरी निवासी मटिहनिया और फरार होने वाला दूसरा महेन्द्र चौधरी निवासी राजाजोत शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें