फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस की शिकार हुईं दो बालिकाएं,मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अलग-अलग दो थानाक्षेत्र में कामांधों की करतूत सामने आई है। कलवारी में 10 साल की मासूम को अमरूद का लालच देकर गांव के ही शख्स ने शर्मनाक हरकत की। जबकि रुधौली में जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को हवस का शिकार बनाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय पीड़िता की मां ने बुधवार को तहरीर दिया कि घर के बाहर खेलते समय 50 वर्षीय हीरालाल पहुंचा और उसने अमरूद खिलाने का लालच देकर घर के पीछे अपने छप्पर में ले गया। जहां उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने घर आकर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने उस पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना रुधौली थाना क्षेत्र की है, जिसमें पिता का आरोप है कि 29 जुलाई को उनकी बेटी को अकेला पाकर जितेन्द्र ने दुष्कर्म किया। आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें