फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन जांच में दो बाइक सवार गिरे, घायल

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओड़वारा। बस्ती-कांटे मार्ग पर शुक्रवार शाम महिला थाना पुलिस की ओर से मालिकपुरवा के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। बाइक की हेडलाइट पर डंडा चलाने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम जांच के दौरान ही बस्ती की ओर से मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिहरा गांव के सुमित चौधरी अपनी मां संगीता चौधरी (45) व पत्नी के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। वाहन चेकिंग स्थल के पास पहुंचे थे कि एक पुलिस कर्मी ने डंडा हेडलाइट पर मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मां-बेटे सड़क पर गिर कर घायल हो गए। दोनों के पैर में चोट लगी है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि घायल होने के बावजूद महिला पुलिस कर्मी उन लोगों को उठाने के बजाय अपशब्द कहने लगी। आस पास के लोगों ने जब विरोध जताना शुरू किया तो भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मी वहां से चलते बने। इसी बीच नाराज लोग सड़क पर बैठ गए जिससे जाम लग गया। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना प्रभारी सर्वेश राय पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर जाम खोलवाया। लोगों का कहना था कि आए दिन इसी जगह पर महिला पुलिस वाहनों की चेकिंग लगा कर राहगीरों को परेशान करती हैं। थानाध्यक्ष ने दोबारा यहां महिला पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग न करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग हट गए और यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें