फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लूले का पुरवा (ऊसरी) मजरे मुबारकपुर गांव निवासिनी एक महिला ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



लूले का पुरवा गांव निवासिनी फूला देवी (58) पत्नी स्व. छोटेलाल का शव मुबारकपुर गांव के निकट स्थित रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

नित्यक्रिया के लिए निकले लोगों ने शव पड़ा देखा तो सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिनाख्त की। परिवारीजन मौके पर पहुंचे।


लोगों ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिसके चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें