बस्ती। वाल्टरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पहले भी गो-हत्या, गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। कई बार उसे जिला बदर किया जा चुका है। इधर कुछ दिनों से पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
वाल्टरगंज थाने के बहुचर्चित गो-तस्कर मझौआ मीर निवासी असलम का असल पेशा गो-वंशीय पशुओं को बेचने का है। उसकी इसी हरकत की बार-बार पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई करती रही है लेकिन जमानत होते ही वह फिर से इसी धंधे में रम जाता है। एसओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि तमंचा और एक कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है।