फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की जगह मिली लक्ष्मी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के एक 15 वर्षीय किशोर फर्जी फोन कॉल में ठगी का शिकार हो गया। पोस्टमैन की सूचना पर चार हजार रुपये लेकर पार्सल छुुड़ाने डाकघर पहुंचे किशोर ने पार्सल में बुक कराई मोबाइल न देखकर पोस्टमैन को दिए रुपये छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन

चिलमा बाजार निवासी अमरनाथ सोनी पुत्र राकेश सोनी के पास कुछ दिन पहले अज्ञात फोन आया था जिसपर उसने मोबाइल बुक करने का आर्डर कर दिया। बृहस्पतिवार शाम को पार्सल के लिफाफे में रखा सामान चिलमा डाक घर पहुंचा। पोस्टमैन ने अमर नाथ को इसकी सूचना दी। वह चार हजार रुपये लेकर पहुंचा। पोस्ट मैन ने रुपये लेकर सामान को रिसीव कराया। वहीं पर अमरनाथ लिफाफा खोलकर देखने लगा। मोबाइल की जगह लक्ष्मी की मूर्ति व लॉकेट रखा था। देखते ही वह पोस्टमैन से अपने रुपये छीन कर भाग निकला। पोस्टमैन ने एसओ को फोन करके घटना की सूचना दी। एसओ ने तत्काल परिजनों को बुलाकर माफी मंगवाई और रुपये वापस करा दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि पोस्ट मैन को रुपये वापस कर दिया गया है। युवक को कंपनी के खिलाफ शिकायत करने का कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें