फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पकड़ी गई दो हजार की नकली करेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में पकड़ा दो हजार का नकली नोट
विज्ञापन


बस्ती।
यूपी एग्रो कार्पोरेशन का कैश जमा करने गए कर्मचारी को सोमवार को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उसके नोटों के बंडल से एक दो हजार का नकली नोट पकड़ में आया। बैंक ऑफ बड़ौदा के सुभाष तिराहे पर स्थित ब्रांच में कैश जमा करते समय जब अत्याधुनिक मशीन में नोटों को गिनती के लिए डाला गया तो एक नोट पकड़ में आ गई। काउंटर कर्मी की रिपोर्ट पर शाखा प्रबंधक ने वह नोट जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मालवीय रोड स्थित सुभाष तिराहे के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर सोमवार को यूपी स्टेट एग्रो कार्पोरेशन का कर्मचारी कैश जमा करने आया। कैशियर ने नकली करेंसी की पहचान करने वाली मशीन में करंसी डाली। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनिल कुमार खरे के अनुसार करेंसी जब्त कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगा गया है। उधर, एग्रो विभाग के कैश में नकली करेंसी कहां से आई, इसकी जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें