बस्ती। स्मार्ट होती जा रही पुलिस के आंतरिक एवं वाह्य ढांचे को दुरुस्त करने की मुहिम में एक और कड़ी जोड़ते हुए डीएम डॉ. राजशेखर ने थाने को फोरलेन के इर्दगिर्द ले जाने की पहल की है। शनिवार को पुरानी बस्ती थाने का निरीक्षण करके लौटे डीएम ने एसडीएम सदर और सीओ सदर को निर्देश दिया कि अविलंब वे थाने के नए भवन के लिए उपयुक्त तीन-चार साइट तलाश कर बताएं। ताकि पुरानी बस्ती थाने को भीड़भाड़ वाले एरिया से बाहर लेकर और पुलिसिंग को और धारदार बनाने में मदद हो सके।
शहर और निकटवर्ती गांव कोतवाली थाने में पड़ते थे। पुरानी बस्ती उसकी चौकी थी। सन 1998 में उसे थाने का दर्जा दे दिया गया, लेकिन जमीन उपलब्ध न हो पाने से उसी चौकी की भूमि पर थाना चालू हो गया। इस कदम से कई फायदे बताये जा रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पुलिस को सूचना पर पहुंचने के लिए जाम में जूझने वालों को काफी सुविधा होगी।