फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... ट्रेन से कटकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
बुधवार को गायब हुआ था भरवलिया का रहने वाला अमन
पुरानी बस्ती के चैनपुरवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/नगर बाजार। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा के पास रेलवे ट्रैक पर 17 वर्षीय किशोर की लाश मिली। उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भरवलिया निवासी अमन पांडेय के रूप में की गई। परिवार के लोग बताते हैं कि अमन बुधवार शाम को घर से बिना कुछ बताए निकला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन

भरवलिया निवासी राम किंकर पांडेय का बेटा अमन देर रात तक वापस नहीं आया तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे। बृहस्पतिवार सुबह नगर थाने की पुलिस के जरिए पिता को शव मिलने की सूचना दी गई। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। कुछ देर में ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार में पिता के अलावा मां शांति, भाई अंकित पांडेय, अंबुज पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन ने इसी वर्ष नगर बाजार के सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज से नौवीं पास किया था। अमन के भाई अंबुज ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें