बंदर ने छत से ढकेला, महिला की मौत
कलवारी। केंवचा गांव में सोमवार सुबह एक बंदर ने छत पर चढ़ी महिला को धक्का दे दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 65 वर्षीय सुनरा देवी सुबह करीब दस बजे कपड़ा फैलाने छत पर गई थीं। उसी समय एक बंदर पहुंचकर धक्का दे दिया। वह नीचे गिरकर घायल हो गईं। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मूर्ति की स्थापित, भंडारा हुआ
कलवारी। सोमवार को कलवारी क्षेत्र के बहडिला गांव के मंदिर में रामभेज यादव ने दुर्गा मूर्ति की स्थापना कराई। मूर्ति स्थापना के लिए 6 जून से कार्यक्रम चल रहा था। पूर्णाहुति सोमवार को भंडारे के साथ हुई।