फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत
विज्ञापन

हर्रैया के झलियहवा के पास हाइवे पार करने में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फोरलेन पार करने के दौरान शनिवार रात बुजुर्ग राहगीर कार की चपेट में आ गया। लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे परिवार वाले जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हर्रैया क्षेत्र के सेमरहिया गांव के 70 वर्षीय शेषराम चौधरी शनिवार शाम बाजार गए थे। वापसी में रात करीब आठ बज गए। घर जाने के लिए झलियहवा गांव के पास फोरलेन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। शेषराम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बुर्जुग की हालत देखकर कार चालक भाग निकला। एक राहगीर ने लोगों की मदद से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया और परिवार को भी जानकारी दी। शेषराम चौधरी किसान थे। पत्नी की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत से जग प्रसाद, इंदल प्रसाद, राजेंद्र आदि का रो रोकर बुरा हाल है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। कार की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें