फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, दो लोग घायल
विज्ञापन

घायलों में एक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। हाईवे पर बुधवार भोर को टायर फटने से खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से आकर दूसरा ट्रक टकरा गया। टायर बदल रहे खलासी और दूसरे वाहन के चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर खलासी को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

हाईवे पर जिवधरपुर गांव के पर गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक का टायर भोर में करीब चार बजे अचानक फट गया। ट्रक का खलासी कुशीनगर जनपद के बेतवली गांव निवासी 30 वर्षीय रुपेंद प्रताप टायर बदलने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच उसी दिशा से गिट्टी लाद कर आ रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक अनिल मौर्या व खलासी विष्णु मौर्या को हल्की चोट लगी। जबकि खड़े ट्रक के चालक रुपेंद्र प्रताप गंभीर रूप से चोटिहल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी रुपेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां रुपेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें