पशुओं से भरा कंटेनर पलटा, चालक-खलासी फरार
मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम के पास की घटना
लावारिश कंटेनर को पुलिस ने हटवाया,तब खुला जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा/बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम के पास सोमवार रात अनियंत्रित कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक, खलासी अथवा तस्कर का पता नहीं चला।
बीच रोड पर पलटे कंटेनर में से गोवंशीय पशु निकलकर भागने लगे तो हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। भाग रहे पशुओं को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ी। पुलिस चौकी पर पशु चिकित्सक से मेडिकल कराने के बाद ओड़वारा गोशाला भेजा गया। चौकी प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने क्रेन की मदद से पहले कंटेनर को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। डीएल नंबर के आधार पर पुलिस कंटेनर के मालिक और तस्कर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी कारण कंटेनर पलटने के बाद चालक व अन्य फरार हो गए।