फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म पर केस दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन

छावनी थाने के एक गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से शुक्रवार की दोपहर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। थाने पहुंचे पीड़ित पिता ने बताया कि दोपहर में शौच के लिए घर से कुछ दूरी स्थित खेत में गई थी तभी गांव के ही एक युवक ने झाड़ियों में खींच लिया। प्रतिरोध करने पर मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया। किसी तरह से शोर मचाई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो गया।
किशोरी ने पिता संग छावनी थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस ने छापेमारी की है। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। 14 वर्षीय नाबालिग कक्षा नौ की छात्रा है। क्षेत्र में दुष्कर्म की इस घिनौनी हरकत को लेकर लोगों में गुस्सा भी है। थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है जबकि दो अन्य मामलों में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज चुकी है। इस संबंध में पीड़िता की मां का कहना है कि घटना के तुरंत बाद डॉयल 100 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपी भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक पर पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति जनजाति अस्पृश्यता निवारण आदि की धाराओं में पंजीकृत कर लिया गया है। टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी का केस दर्ज
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि गांव का ही युवक उसके घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के चीखने पर मारपीट भी की। तहरीर के आधार पर छेड़खानी, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें