फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम के चार हरे पेड़ों पर चला आरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में खेत में लगे शीशम प्रजाति के चार हरे पेड़ों पर वन तस्करों ने आरी चला दी और पेड़ों को काटकर खेत में ही रख दिया। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और काटे गए चारों पेड़ों को जब्त कर लिया जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। रेंजर ने बताया कि खेत स्वामी और तस्करों का पता लगाकर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि मखवाराफार्म स्थित एक खेत में शीशम के लट्ठे पड़े होने की सूचना मिली। डिप्टी रेंजर दीपचंद्र सिंह महरा के नेतृत्व में वन और पुलिस की मौके पर पहुंची। इस दौरान खेत में 17 गिल्टे मिले, जो खेत में लगे शीशम के चार हरे पेड़ों के थे। बताया कि पेड़ों का कटान करने वाले तस्करों और खेत स्वामी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीम में वन आरक्षी भूपाल सिंह, हेमचंद जोशी, अनिल कुमार बहुगुणा, राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल कमल नाथ गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें