फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल
आरोपियों के साथ मिलकर चलाते हैं रैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों के साथ एक महिला भी शामिल है। जो रैकेट चलाने का कार्य करती है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र एक गांव से किशोरी को असलहा दिखाकर दो लोगों ने 12 मई को उस समय अपहरण कर लिया था जब वह घर से कुछ दूरी पर सिलाई सीखने जा रही थी। पीड़िता के भाई ने 16 मई को तहरीर दी, जिसके आधार पर आसिफ तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई को किशोरी को कलवारी थाना क्षेत्र के एकसड़ा चौराहे से बरामद कर ली गई। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो गैंगरेप की पुष्टि हुई। किशोरी ने ही बताया कि जब अपहरण करके ले जा रहे थे तो आपस के बातचीत में एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। जिससे आसिफ के साथ दूसरे आरोपी का नाम सूरज पता चला था। उनकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट पर आरोपी हैं। उपनिरीक्षक सिद्धनाथ यादव, आरक्षी राहुल सिंह, मंजीत सिंह के साथ टीम पहुंची तो दोनों मिल गए। पूछताछ में अपना नाम आसिफ निवासी तुरकहिया रहमतगंज थाना कोतवाली बस्ती, सूरज सोनी मरवटिया थाना पुरानी बस्ती बताया। आरोपियों ने यह भी बताया कि इस कार्य में एक महिला भी शामिल है, जिसका नाम काफिया खातून निवासी बहादुरपुर थाना कलवारी है। महिला आरक्षी संयोगिता मौर्य के साथ पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची जहां महिला मिल गई। थाने लाकर आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा 68/19 में 376डी, 342 तथा 368 धारा बढ़ाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें