फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा

Wed, 22 May 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुस कर उसी गांव के युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। युवती की गुहार पर पहुंचे उसके भाई से आरोपी युवक की हाथापाई हुई। बाद में पहुंचे आरोपी के परिजनों ने युवती और उसके भाई की पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती का आरोप है कि वह 11 मई को घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई पहुंच गया। भाई और आरोपी युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई। उसी दौरान आरोपी युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

आरोपी युवक के दो भाई व पिता ने मिलकर युवती और उसके भाई की पिटाई कर दी और आरोपी युवक को छुड़ा ले गए। युवती ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस टीम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पटहेरवा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें