फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी के पर्स से उच्चकों ने उड़ा दी नकदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्कों ने उड़ा दी नकदी और मोबाइल
विज्ञापन

गांधी नगर के एसबीआई के पास सफाईकमी के साथ घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बेखौफ बदमाशों ने महिला सफाई कर्मी के पर्स से 24 हजार रुपये और मोबाइल उड़ा लिए। घटना शुक्रवार को एसबीआई गांधी नगर के पास हुई। सूचना पर सीओ आलोक सिंह और कोतवाल एमपी चतुर्वेदी भी पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
नगर बाजार थाना क्षेत्र की राजेश्वरी देवी सफाई कर्मी हैं। आवास विकास कॉलोनी में रह रही हैं। सोमवार दोपहर गांधीनगर एसबीआई से 24 हजार रुपये निकाल कर पर्स में रख लिया। बैंक परिसर से जैसे ही निकलीं बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। उठने के बाद पर्स देखने लगीं तो रुपये और मोबाइल गायब था। तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सीओ सिटी ने बताया कि घटनाक्रम के बारे में आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों से बातचीत की गई, लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका। सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात पर डीजल चोरी का केस दर्ज
बनकटी। डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के पैतृक गांव के बगल स्नेह लता फिलिंग पेट्रोल पंप है। जहां खड़े टैंकर से रविवार रात करीब 150 लीटर चोरों ने डीजल निकाल लिया गया। जिसकी लिखित तहरीर पेट्रोल पंप के मैंनेजर धनंजय सिंह ने लालगंज पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरे के माध्यम से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें