फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में विवाहिता की मौत,लटकते मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की लटकती लाश मिली
विज्ञापन

सोनहा।
थाना क्षेत्र के परसोहिया में 23 वर्षीय महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे की छत की कुंडी में साड़ी का फंदा बांधकर लटक रही उसकी लाश पाई गई। ससुराल के लोग आत्महत्या बता रहे हैं जबकि मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ कामेश्वर सिंह ने बताया कि पति, ससुर समेत आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाने के अंतर्गत अकोल्हिया गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम ने अपनी बेटी नीलू (23) की शादी सोनहा परसोहिया निवासी रोहित के साथ 28 अप्रैल 2015 को की। शादी के करीब 27 माह बाद भी नीलू की गोद सूनी रही। उसके ससुर रामलौट का कहना है कि सोमवार को घर के सभी सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटकर आए तो छत की कुंडी में बंधी साड़ी से नीलू का शव देखा। सूचना पाकर नीलू के पिता कृष्ण कुमार पहुंच गए। तब तक शव उतारकर बरामदे में लिटाया जा चुका था। गले में काले रंग का निशान देखकर पिता ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया।
विज्ञापन


दहेज हत्या में पति समेत दो को सजा

बस्ती।
अपर जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने दहेज हत्या के जुर्म में मृतका के पति और सास को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों को 15-15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता नित्यानंद यादव ने न्यायालय के सम्मुख मुकदमे का विवरण रखा। इसमें बताया गया कि नगर थानाक्षेत्र के कूड़ी निवासी अतीमुनिशा ने कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसने पुत्री रुखसाना की शादी दुबौलिया थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी ताज मोहम्मद के साथ की। ससुराल में पति और सास ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। 25 जनवरी 2014 को सूचना मिली कि उसकी लड़की को जहर देकर मार डाला गया। अदालत ने गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर दोनों की सजा मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें