फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में तीन को नामजद किया है। एक घटना में नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने तथा दूसरे में ग्राहक सेवा केंद्र से ग्राहकों धोखा देकर धन अपने खाते में जमा कराने का प्रकरण संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के महुली थाना ग्राम बहराई निवासी बुद्धिराम गौड़ से पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राम प्रवेश सिंह उर्फ बाबू सिंह ने नौकरी का झांसा देकर अपने खाते में तीन लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद बुद्धिराम को दौड़ाते रहे। लंबा समय बीत गया, मगर नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने अपना पैसा मांगा, जिस पर राम प्रवेश ने रकम देने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव की है। यहां स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर कैशियर के रूप में चंद्रभान व उमेश चंद्र तैनात हैं। आरोप है कि इन्होंने ग्राहकों की रकम धोखे से अंगूठा लगाकर अपने खाते में जमा करा लिया। पुलिस ने गांव के मुंतराज की तहरीर पर दोने के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें