बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के सेवरालाला गांव में दो सगे भाईयों के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। एक का सिर फूट गया । पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
गांव के मलखू सुबह अपने खेत का मेड़ बांधने गए थे। इसी जमीन को लेकर उनके सगे भाई जयनाथ से उनका पूर्व से ही विवाद चल रहा था। कई बार सुलह समझौता भी हुआ था। भाई द्वारा विवादित जमीन पर मेड़ बंधाने की जानकारी होते ही जयनाथ वहां पहुंच गए। दोनो के बीच कहा सुनी होने लगी। विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। जयनाथ ने मलखू के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी पर भर्ती कराया गया है।