फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फेसबुक पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
हिंदूवादी संगठनों ने घेरा, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। राष्ट्र विरोधी भाषा फेसबुक पर शेयर करने वाले युवक को हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हर्रैया कस्बे के हरीरहिया नगर वार्ड निवासी वाहिद मलिक ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें पाकिस्तान आर्मी समर्थित पोस्ट के साथ फोटो भी थी। पोस्ट के शेयर करते ही वाहिद मलिक से जुड़े सैकड़ों लोगों ने तीखी टिप्पणी करते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। वाहिद ने जिस पोस्ट को शेयर किया था वह किसी शरजील खान की आईडी से संचालित है। रात में ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ राहुल पांडेय के पास पहुंचे लोगों ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का केस पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा मगर वह भाग निकला था। बाद में उसे छावनी थाने के धोरौली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने राहुल सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ देशद्रोह व आईटीएक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें