फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डविइडर से टकराकर कार पलटी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक घायल
फोरलेन पर बड़हर खुर्द गांव के सामने हुआ हादसा
हरियाणा के गुरुग्राम से गड़हा गौतम जा रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। फोरलेन पर शनिवार सुबह अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्य थे। कार चला रहा युवक सौरभ घायल हुआ है ।
गड़हा गौतम गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह का परिवार कार से हरियाणा के गुरूग्राम से गांव जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे बड़हर खुर्द गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार चालक सौरभ घायल हो गए। महेंद्र सिंह की पत्नी, उर्मिला, पुत्र रवि सिंह, नातिन सोनाली को हल्की चोट ही लगी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मदद कर सभी को सुरक्षित स्थान पर बैठाया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर गड़हा गौतम से परिवार के लोग भी पहुंच गए। सभी को दूसरे वाहन से घर ले जाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को डिवाइडर से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो बाइक टकराई, दो घायल
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के पगार खास के पास दो बाइक के टकराने से दोनों चालक घायल हो गए। लालगंज थाना क्षेत्र के बरोहिया निवासी शिवकुमार शनिवार को बाइक से महादेवा बाजार दवा लेने के लिए निकले थे। जैसे ही पगार खास के पास पहुंचे आगे जा रही बाइक में भिड़ गए। दोनों बाइक सवार गिर गए। बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे 30 वर्षीय शिव कुमार के सिर, नाक, कान, मुंह में गंभीर चोट लगी। दूसरा बाइक चालक महुली थाना के रामपुर गांव निवासी को मामुली चोटें लगीं। गांव वालों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को घर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें