फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 11 Jan 2019 10:46 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विक्रमजोत। फोरलेन पर खतमसराय चौराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हाल में अयोध्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुई। परशुरामपुर थाना क्षेत्र कुंवरापुर गांव के पाटन दीन (55) पैशन बाइक की सर्विस कराने के लिए अयोध्या जिले में गए थे। लौटते समय कोहराए निवासी विश्वनाथ बरई पुत्र केशव प्रसाद को भी बाइक पर बैठाकर घर वापस आ रहे थे। अभी दोनों लोग खतमसराय चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्रतापगढ़ डिपो की बस ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाइक चालक पाटनदीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ बैठे विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने छावनी पुलिस और एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी तत्काल घायल विश्वनाथ को जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गए। वहीं छावनी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है। दुर्घटना के बाद तेजी से निकल रहे रोडवेज बस को ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष छावनी अरविंद कुमार शाही ने चौकड़ी टोल प्लाजा से बस को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौका पाकर बस का चालक और कंडेक्टर भाग निकला। बस सवार 30 यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया। मृतक के भतीजे मस्तराम की तहरीर पर छावनी पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें