फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भट्ठियां तोड़ीं, एक धंधेबाज को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। कच्ची शराब के धंधेबाजों पर लगातार छापेमारी का कोई असर नहीं दिख रहा। छतौना के माझा में लगातार हो रही कार्रवाई में शुक्रवार को महज एक धंधेबाज एसएसटी के हाथ आया। अन्य नदी उसपार हो लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे छावनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव के माझा में एसएसटी(एसपीज स्पेशल टीम) ने छापामारी शुरू की। मुखबिर ने घाघरा नदी के दोआबा में झाड़ियों के बीच कच्ची शराब की भट्ठियों के फिर धधकने की जानकारी दी थी। एसआई ब्रह्मानंद गौड़ के नेतृत्व में टीम पहुंचते ही अवैध कच्ची शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। अधिकतर नदी पार कर भाग खड़े हुए मगर एसएसटी ने एक आरोपी मिट्ठू (55 वर्ष) निवासी छतौना को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान चार भट्ठियां तोड़ी गईं। करीब 30 क्विंटल लहन नष्ट किया गया तथा मौके पर 110 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। टीम में सिपाही विजयकुमार बुद्धेश, राजेश, प्रमोद, रविंद्र के अलावा विक्रमजोत पुलिस चौकी सिपाही भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें