फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में शव छोड़कर भागा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में शव छोड़कर भागा पति
विज्ञापन


महराजगंज।
पत्नी को गंभीर हालत में जानकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचे पति को जैसे ही उसकी मौत की जानकारी हुई, वह शव छोड़कर भाग निकला। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। विवाहिता की बहन और मायके से कुछ अन्य लोग थाने पर मौजूद हैं। देर होने की वजह से शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। ऐसे में मायके वालों की देखरेख में शव रखा गया है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
कप्तानगंज थाने के मानपुर निवासी अरुन तिवारी की पत्नी के संदिग्ध हालत में छत से लटकते देखकर पति अरुन उसे लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा। पहुंचते ही डॉक्टरों ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही अरुण शव छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार उस समय अरुन घर पर नहीं था। इसी बीच अर्चना ने छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर अरुन पहुंचा और एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी कप्तानगंज ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफेयर के बाद किया अंतर्जातीय विवाह
हर्रैया थाने के सर्रेया गांव की पिछड़ी जाति की अर्चना और कप्तानगंज के मानपुर निवासी अरुन त्रिपाठी ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। गैर बिरादरी का होने की वजह से वे दोनों गोविन्दपारा में किराए का मकान लेकर रहते थे। कुछ दिनों तक तो दोनों में रिश्ते ठीक रहे लेकिन बाद में अक्सर विवाद होने लगा। 2011 में पढ़ाई के दौरान ही इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला और 2012 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया था। शुरुआत के कुछ दिनों तक अर्चना के परिवार के लोग काफी नाराज थे लेकिन बाद में सबने कबूल कर लिया। इधर, कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें