फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कराहपीठिया गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 28 वर्षीय प्रेमनाथ गुप्ता ने अपने कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि इससे पहले भी प्रेमनाथ ने दो बार जान देने की कोशिश की थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का करार दिया है। घटना के बाबत भाई जगरनाथ ने बताया कि सुबह परिवार के लोग खेत पर चले गए। घर पर भाभी सुनीता ही थी। वह प्रेमनाथ को किसी काम से बुलाने के लिए जब उसके कमरे में गई तो वह फंदे से लटका दिखा। गुहार लगाने पर आसपास के लोग जुट गए। परिवार के लोग भी पहुंचे तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पिता राम नरेश के मुताबिक प्रेमनाथ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी दवा भी चल रही थी। बताया कि एक बार मुंबई से आते समय वह चलती ट्रेन से कूद गया था, मगर संयोगवश वह बच गया। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें