फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं बाइक, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं बाइक, चार घायल
टिनिच पुलिस चौकी के बुद्ध बाजार में दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। आमने-सामने बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। बाइक चालकों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था, जिससे एक को सिर में गंभीर चोट लगी है।
दुर्घटना टिनिच बाजार में पूर्वांचल बैंक के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई। बाजार के रहने वाले बब्लू (35) पुत्र जवाहिर सड़क किनारे घर से जैसे ही निकले कि अचानक सामने से दूसरे बाइक चालक आ गए। संभलने का मौका मिलता कि बाइकें टकरा गईं। हादसे में पिपरहिया गांव निवासी असनैन (38) पत्नी अनवर अली, हद्दिस (17), अरबाज (28) पुत्र अब्बास अली चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को टेंपो से स्थानीय डॉक्टर के यहां पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में असनैन की हालत गंभीर बनी हुई है। टिनिच पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में चार लाग घायल
हर्रैया। फोरलेन स्थित बड़हर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। सीएचसी हर्रैया में प्राथमिक इलाज के बाद तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के गोभिया निवासी 50 वर्षीय राम चंदर अपने भतीजे गौरव पुत्र अशोक कुमार के साथ बुधवार रात बाइक से घर जा रहे थे। बड़हर पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से बाइक से घर जा रहे बड़हर कला निवासी 45 वर्षीय देवमणि पांडेय पुत्र दीनानाथ, भोला पांडेय (42) पुत्र छेदी प्रसाद पांडेय की बाइक सामने से टकरा गई। सीधी टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राम चन्दर को जिला अस्पताल बस्ती एवं देवमणि तथा भोला को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।

वाहन दुर्घटना में साइकिल चालक घायल
नगर बाजार। बस्ती से काम निपटाकर साइकिल से घर जा रहा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर घायल को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के बुधईगंज चौराहे के पास हुई। घायल की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर निवासी 30 वर्षीय चिंताहरण के रूप में हुई। चिंताहरण बुधवार रात करीब सवा आठ बजे बस्ती से काम निपटाकर साइकिल से वापस घर जा रहे थे। बुधईगंज चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। सड़क पर घायल को आसपास और राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर चकदहा चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को दो हादसों में किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। चौराहे के रहने वाले 15 वर्षीय अकबर अली सड़क पार कर रहे थे, तभी कलवारी की तरफ से जा रहे बाइक की चपेट में आ गए, जिससे पैर फ्रैक्चर हो गया। बाइक वसीम खां निवासी गजयापुर थाना रुधौली चला रहे थे। आसपास वालों ने डॉक्टर के यहां पहुंचाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना धरमूपुर जाने वाले मार्ग के पास हुई। धरमूपुर की कुसुम जो चौधरी त्रिवेनी राम इंटर कॉलेज कलवारी में कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय से छूटने के बाद अपने घर जा रही थी। जैसे ही उक्त स्थान पर अपने गांव के लिए मुड़ रही थी कि कलवारी की तरफ से पहुंचे बाइक सवार की चपेट में आ गई। बाइक पर दादी को बैठाकर पक्का बाजार मुंडेरवा के गिरजेश जा रहे थे, तभी साइकिल में ठोकर लग गई। कुसुम के साथ गिरजेश की दादी ज्ञानमती घायल हो गईं।
विज्ञापन

ट्रक पलटा, चालक, खलासी भागे
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार जा रहा ट्रक पलटते ही चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें