फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहार लगाने पहुंची महिला एसपी दफ्तर में बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहार लगाने पहुंची महिला एसपी दफ्तर में बेहोश
विज्ञापन

दुष्कर्म में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज होने से व्यथित थी महिला
बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंची पीड़िता की बिगड़ी तबीयत
छह अक्टूबर की घटना, आठ को छेड़खानी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस पर दुष्कर्म के मामले का अल्पीकरण की शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुँची महिला बेहोश हो गई। एएसपी पंकज ने प्रकरण में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की मां का आरोप है कि छह अक्तूबर को दिन में करीब ढाई बजे गांव के दक्षिण जरूरी काम से अकेले गई थी। गांव के इस्तियाक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में दो दिन बाद अक्तूबर को वाल्टरगंज पुलिस ने छेड़खानी व दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन पीड़िता समेत बुधवार को एसपी कार्यालय पर पहुंच गए। यहां अफसर के सामने पेश हो अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने प्रकरण में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी सीओ सिटी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। जांच और बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें