फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना गांव में सन्नाटा,घर छोड़कर भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

गाना गांव में सन्नाटा, घर छोड़कर भागे आरोपी
आशनाई में दो दिन पहले आगजनी की घटना
कलवारी थाने के गाना गांव के 20 नामजद घर से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। आशनाई को लेकर कलवारी क्षेत्र के गाना गांव का माहौल अब शांत होने लगा है। तीसरे भी दिन पुलिस की गांव में चहलकदमी बनी रही, जिससे खुराफाती कोई गतिविधियां नहीं कर सके। आगजनी और लड़की की गुमशुदगी के आरोपियों के घर में ताला पड़ा है। पुलिस की पहली प्राथमिकता लड़की को सुरक्षित बरामद करना है। साथ ही कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों को भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस के कार्रवाई न करने की वजह से आक्रोशित भीड़ ने लड़की भगाने के आरोपी के घर पर धावा बोल दिया था। तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले दो ज्ञात सहित बीस अज्ञात पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें