फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में 22 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन में 22 पर केस
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को अलग-अलग थाने में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रौता चौराहा चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय के अनुसार रौतापार के पास एक जगह बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के एकत्र होने वाले इसी मोहल्ले के पिंटू, अमित कुमार रावत व छोटू के खिलाफ आईपीसी व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुरानी बस्ती पुलिस ने पांडेय बाजार चौराहे के पास बिना मास्क के घूमते मिले लोगों से पूछताछ की तो घर से निकलने का उचित कारण नहीं बता पाए। मंगल बाजार निवासी बेलाल अहमद, महेश गुप्ता, हड़िया के बद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्टेशन रोड पंकज पुलिया के पास बिना मास्क व कारण के टहलते मिले चिकवाटोला निवासी आलम और अरमान पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज पुलिस ने मुड़बरा चिंता के पास धारा 144 का उल्लंघन कर कोरोना संक्रमण को गांव में घूम कर फैलाने की आशंका पैदा करने के आरोप में सिद्धार्थनगर के पथरा थानांतर्गत गौरी गांव निवासी नवीउल्ला के खिलाफ एसआई शिवशंकर मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। नगर थानाक्षेत्र के कस्बे में बिना काम के बाइक से घूमने और संक्रमण के खतरे को बढ़ाने के आरोप में इंद्रेश कुमार व विजय प्रकाश निवासी चरकैला थाना कलवारी, सुरेंद्र कुमार निवासी चिलवनिया थाना कलवारी और दिनेश कुमार निवासी चरकैला थाना कलवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंडेरवा पुलिस ने कोहड़वा में एकत्र होकर जुलूस निकालकर धारा 144 का उल्लंघन करने के साथ कोरोना रोकथाम के लिए जारी एडवाइजारी का खुलेआम अनदेखी करने के आरोप में आठ नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई दिलीप कुमार सोनी की तहरीर पर कोहड़वा निवासी मोहम्मद उमर, मोहम्मद रऊफ, मोहम्मद इस्माईल, गुलाम नवी, कलाम, जान मोहम्मद, वसी, चंगेरवा मंगेरवा निवासी गोपाल व अन्य अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें