वाहन की चपेट से ट्रक चालक की मौत
फोरलेन पर छावनी के खतम सराय में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाने के खतम सराय चौराहे के समीप शाम करीब बजे खड़े ट्रक से उतर रहे चालक को पीछे से आए एक ट्रेवलर ने चपेट में ले लिया। हादसे मे 50 वर्षीय चालक रामवीर की मौत हो गई। जबकि खलासी दिपांकर निवासी तिलखऊ थाना चंडीमंदिर जिला हापुड़ बाल-बाल बच गया।
ट्रेवलर और उसके दो चालकों को चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घाघौवा के समीप पकड़ लिया। हादसे के बाद छावनी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। हिरासत में लिए गए ट्रेवलर व उसके दो चालक रमेश हेगडे व गोपाल प्रकाश निवासी धनुषागुरू थाना अमरावती महाराष्ट्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। ट्रक पर गोहाटी आसाम से बांस लादकर मेरठ ले जा रहे थे। खतमसराय चौराहे पर आराम करने के लिए रुके। जैसे ही चालक ने सीट का दरवाजा खोलकर नीचे उतरने लगा, तभी बिहार से यात्री छोड़कर महाराष्ट्र प्रांत लौट रही ट्रेवलर ने ठोकर मार दिया।