फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : फाइनल मैच में गोनार की टीम विजेता बनी

विज्ञापन
गोनार की टीम के कप्तान को ट्राॅफी देते समाजसेवी केपी राठौर। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर विकास खंड क्षेत्र के भोड़सर गांव के मैदान में 26 दिवसीय युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को गोनार और भूअर सराय की टीमो के बीच फाइनल मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में गोनार ने भूअर सराय को 9 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

गोनार के कप्तान पिकूं पाल, भूअर सराय के कप्तान राजवंत और मैन ऑफ द मैच गोनार टीम के सोनू को समाजसेवी केपी राठौर ने शील्ड और अन्य पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुरलीधर यादव और उपाध्यक्ष जर्नादन सिंह यादव ने बताया कि 26 दिवसीय प्रतियोगिता में 64 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में नागेन्द्र प्रताप उर्फ दीवान जी, प्रमेश यादव, इन्द्रजीत यादव, आलम, गोलू, विनोद यादव, श्रवण, लल्लू यादव, अजीत यादव, बनवारीलाल यादव आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें