फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संयुक्त सचिव ने किया पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत सरकार के संयुक्त सचिव विनम्र मिश्रा ने जिले के पीएम श्री विद्यालय परसा जागीर, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय मूड़घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक संसाधन, शिक्षण गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया। संयुक्त सचिव ने केंद्रीय विद्यालय में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब एवं बच्चों द्वारा निर्मित रोचक विज्ञान प्रोजेक्ट्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। परसा जागीर में विकसित किए गए हर्बल गार्डन की तारीफ की। यहां तैयार आयुर्वेदिक पौधों के बारे में जानकारी ली। स्मार्ट क्लासरूम में चल रहे शिक्षण कार्य को भी देखा। छात्रों से संवाद कर उनके पुस्तकों के बारे में जानकारी लेने के साथ उन्हें जरूरी टिप्स भी दिए। विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, और सुसज्जित खेल मैदान देखकर प्रसन्नता जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें