फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : बस्ती को 27 रन से हराकर बलरामपुर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
प्रतियोगिता में ​विजेता टीम को चेक और ट्राॅफी प्रदान करते मुख्य अति​थि संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बस्ती कप तृतीय संस्करण क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर बलरामपुर की टीम बस्ती को हराकर चैंपियन बनी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक अंकुर राज तिवारी, रामानुजेंद्र पांडेय और आलोक रंजन रहे। पहला सेमीफाइनल बलरामपुर और गोंडा के बीच खेला गया। गोंडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बलरामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 100 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोंडा की टीम मात्र 70 रन पर ही ढेर हो गई और बलरामपुर की टीम फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल कपिलवस्तु और बस्ती के बीच खेला गया जिसमें कपिलवस्तु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करती हुई बस्ती की टीम ने सातवें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच बलरामपुर व बस्ती के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलरामपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 128 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें रंजीत यादव ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करती हुई बस्ती की टीम ने आठ ओवर में मात्र 101 रन ही बना सकी और बलरामपुर की टीम 27 रन से फाइनल मैच जीत कर चैंपियन रही। विजेता टीम को दो लाख रुपये का और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक दिया गया। मैन-ऑफ-द सीरीज नीरज शुक्ला रहे।
क्रिकेट के स्टार खिलाडी रवि बनारस, नोमान शेख, राहुल सोलंकी, प्रवीण गेल, बलराम पांडेय, रंजीत यादव, अल्तमश शेट्टी, अनश शेख, विशाल फैजाबादी, आंध्रप्रदेश के अंकित कल्कि आदि ने प्रतिभाग किया। आयोजन में शिवांग सिंह, पंकज चौधरी, अंशुल पटेल, रवि तिवारी, ज्ञान उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कोरर जलमनी चौहान, लाइव प्रसारण आफताब आलम, कॉमेंटेटर पुष्पेश पांडेय, गुड्डू बलरामपुर रहे, इमरान हैदर, साहिल यादव रहे। अंपायर आलोक वर्मा और अली खान रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें