फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया के समीप सड़क में दरार, हादसे की आशंका

विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर के पास बनी पुलिया में दरार-संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार। कलवारी के पास रामजानकी मार्ग पर स्थित बैजलपुर पुलिया के समीप सड़क में पड़ी गहरी दरार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए चिंता का विषय बन गई है। सड़क और पुलिया के ज्वाइंट के पास बनी यह दरार लगातार चौड़ी होती दिखाई दे रही है। जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार राम-जानकी मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बडी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क के किनारे बनी यह खतरनाक दरार धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे सड़क की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क का हिस्सा धंस सकता है और गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
क्षेत्र के डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने प्रशासन से मांग की कि मौके का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही जब तक मरम्मत नहीं होती, तब तक दुर्घटना की आशंका को देखते हुए चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाई जाए ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें