फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 कोरोना पॉजिटिव में पांच माह की बच्ची भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
50 कोरोना पॉजिटिव में पांच माह की बच्ची भी शामिल
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट में मंगलवार को 50 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन महिलाएं, तीन बच्चे और 44 पुरुष शामिल हैं। इनमें 65 वर्षीय एक बुजुर्ग के अलावा नौ साल की बच्ची, एक वर्ष का एक और पांच माह की एक बच्ची भी शामिल है।
ये सभी मुंबई, सूरत व अन्य शहरों से विभिन्न साधनों से आए हैं। इन्हें प्रशासन ने 14 से 16 मई के बीच केडीसी, सरला इंटरनेशनल, जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली व मेडिकल कॉलेज रामपुर में क्वारंटीन किया था। हालांकि क्वारंटीन सेंटर पर इनके साथ रह रहे अन्य की भी जांच भेजी गई है, मगर उनके रिपोर्ट का इंतजार है। एक साथ 50 पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जिले में ट्रेन, बस, ट्रक व अपने साधन व पैदल आने का सिलसिला जारी है। हालांकि जिले में प्रवेश से पहले इन्हें रोका जा रहा है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के अलावा नाम-पता दर्ज कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। संदिग्धों को स्थानीय अस्पतालों में क्वारंटीन कराया जा रहा है, जिन श्रमिकों को घर जाने की इजाजत दी जा रही है, उन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 14821 क्वारंटीन
डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक जिले में 14821 प्रवासी क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें 12787 होम क्वारंटीन तो विद्यालयों में 1781 को जबकि अस्पताल में 253 को क्वारंटीन किया गया है। जिले में 3988 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि 3232 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 756 रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें