फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाचा और चचेरे भाई बने कातिल, लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या- मां को भी किया घायल

Sun, 22 Dec 2024 04:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पीड़ित रेखा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि घनश्याम, रविन्द्र, मंगल, रवि एक राय होकर जान मारने के नियत से लाठी डण्डा से उसके पति सुभाष को गाली देकर मारने पीटने लगे। सास पार्वती मेरे पति को बचाने के लिए गई तो सभी लोग सास को भी मारने पीटने लगे। लहूलुहान होकर गिर जाने पर वे सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में चाचा ने अपने बेटों के साथ मिलकर भतीजे को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को घायल कर दिया। परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए,जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने गांव में पहुंचकर पूछताछ की।

विज्ञापन



मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सिंगही गांव के राम हरख के तीन बेटे अलग रहते हैं।

रेखा पत्नी सुभास ने बताया कि शनिवार रात उसके पति सुभास घर के सामने अलाव जला कर ताप रहे थे। उसी समय सुभाष के चाचा घनश्याम, उसका बेटा रविन्द्र, मंगल व रवि निवासी मालपुर थाना कलवारी अपने दरवाजे के सामने अलाव जला कर ताप रहे थे। अचानक उन लोगों में किसी बात पर कहा सुनी होने लगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में रेखा ने बताया है कि घनश्याम, रविन्द्र, मंगल, रवि एक राय होकर जान मारने के नियत से लाठी डण्डा से उसके पति सुभाष को गाली देकर मारने पीटने लगे। सास पार्वती मेरे पति को बचाने के लिए गयी तो सभी लोग सास को भी मारने पीटने लगे। लहूलुहान होकर गिर जाने पर वे सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। इन लोगों के मारने पीटने से उसके पति तथा सास बेहोश हो गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुदरहा ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें