फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूटी से गिरा दंपती...पुलिस को दी लूट की सूचना

Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भद्रेश्वरनाथ मंदिर से रविवार रात लौटते समय डारीडीहा के पास दंपती ने पुलिस को लूट की सूचना दी। जांच में मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि शहर के तुलसी विश्वकर्मा ने सूचना दी थी कि स्कूटी से पत्नी के साथ मंदिर से लौटते समय कुछ लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया और रुपये, ज्वेलरी व मोबाइल लूट लिए।
इस सूचना पर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी व एसपी अभिनंदन पहुंचे। छानबीन में पुलिस ने पाया कि स्कूटी से लौटते समय सामने जानवर आने से दोनों लड़खड़ाकर गिर गए थे। इनकी ज्वेलरी, रुपये व मोबाइल वहीं गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर मौके पर बारीकी से मुआयना किया तो सारा सामान वहीं पर मिल गया। फिलहाल, तुलसी विश्वकर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें