फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगहबानी में होगी मतगणना

Sun, 13 Dec 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मतगणना से पूर्व शनिवार को पुलिस लाइंस में प्रेक्षक सुरेंद्र राम, डीएम अनिल कुमार दमेले और एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना के टिप्स दिए।
विज्ञापन


प्रेक्षक सुरेंद्र राम ने कहा कि मतगणना ग्राम पंचायतवार होगी, निर्धारित समय के हिसाब से होगी। इस दौरान मतगणना टेबल पर ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों के जाने की मनाही होगी।

प्रेक्षक ने बताया कि बस्ती सदर ब्लाक के कुछ ग्राम पंचायतों में मतगणना 11 रांउड तक जा सकती है। जबकि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में मतगणना अधिकतम सात से आठ राउंड में खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


एक प्रत्याशी का एक मतगणना एजेंट होगा। कहा कि प्रयास होगा कि 13 दिसंबर को ही मतगणना समाप्त करा ली जाए। बताया कि जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना जिस टेबल पर होगी उसी के सामने बैरीकेटिंग में उसके एजेंट रहेगें।

उस ग्राम पंचायत की मतगणना समाप्त होने के बाद उन्हे बाहर जाना होगा। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जो पल पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने मतदान के दौरान पुलिस व्यवस्था की तारीफ करते हुए एसपी की सराहना की।

डीएम अनिल कुमार दमेले ने कहा कि पंचायत चुनाव को नियमों के दायरे में रहकर नियमों के तहत निपटाया गया, अब मतगणना की बारी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हे विश्वास है कि मतगणना भी शांतिपूर्वक निपट जाएगी।

एसपी शिवहरि मीणा ने प्रभारी निरीक्षकों और एसओ से मतगणना को लेकर समस्याएं पूछीं।
इस मौके पर एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान, सीओ सिटी अतुल सोनकर, सीओ रुधौली एसएन सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह, चुनाव सेल के इंस्पेक्टर रणधीर मिश्र, इंस्पेक्टर जेपी वर्मा , कोतवाल डीके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक छावनी आरके गौतम, एसपी के पीआरओ डीके मिश्र सहित सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें