रुधौली। नगर पंचायत को विद्युत आपूर्ति देने वाले पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर बार-बार खराब होने की समस्या को लेकर नगर पंचायत के सभासद प्रतीक सिंह ने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर समस्या के निस्तारण की मांग की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष और सभासद सुजीत सोनी के पत्र के साथ प्रतीक सिंह ने बताया कि रुधौली नगर पंचायत को आपूर्ति देने वाला टाउन उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफाॅर्मर चार महीनों में तीन बार खराब हो चुका है। विभागीय जिम्मेदार इसे बदलने की बजाय बार-बार मरम्मत करवा रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा प्रतीक सिंह ने अपने वार्ड में शहीद शिव गुलाम सिंह के नाम से खेल मैदान की जमीन पर स्टेडियम निर्माण की मांग भी रखी, जिससे क्षेत्र के युवा और खिलाड़ी प्रेरित होंगे। संवाद