फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बंदियोंं को काउंसिल ने दिलाई कानूनी मदद, जमानत मंजूर

Wed, 18 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के दिशा-निर्देशन एवं प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज अनिल कुमार के मार्गदर्शन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के प्रयास से दो बंदियों को न्यायिक मदद दिलाई जा सकी है। कलवारी क्षेत्र के श्यामसुंदर कारागार में निरूद्ध थे। उनके परिवार के लोगों की तरफ से पैरवी न किए जाने के कारण जिला कारागार से निशुल्क विधिक सहायता के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसके तहत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की ओर से कोर्ट में जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के पश्चात अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जमानत आवेदन पत्र स्वीकार करते हुए 50 हजार की दो जमानते व निजी बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि सुमित्रा पत्नी रामनवल निवासी दौलतपुर चक्र थाना-कलवारी ने दर्ज कराया था।
एक अन्य हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी राम किशोर निवासी बरहटा थाना कप्तानगंज जिला कारागार बस्ती में निरूद्ध है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की ओर से अभियुक्त की तरफ से जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिवचंद ने जमानत स्वीकार करते हुए एक लाख रुपये की दो जमानत व निजी बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें