फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने वालों को माला पहनाकर भेजा घर

विज्ञापन
बस्ती के मुंडेरवा सीएचसी से कोरोना वायरस को मात देकर जाते लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोरोना से जंग जीतने वालों को माला पहनाकर भेजा घर
विज्ञापन

बस्ती के आठ और संतकबीरनगर दो लोग हुए निगेटिव
मुंडेरवा (बस्ती)। सीएचसी मुंडेरवा के लेवल-वन वार्ड में भर्ती दस कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया। सीडीओ सरनजीत कौर ब्रोका ने मौके पर पहुंचकर फूल-माला से सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के प्रयास के कारण ही कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि मरीजों के सहयोग व चिकित्सकों के प्रयास के कारण ही दस मरीज निगेटिव हो गए हैं। इसमें आठ बस्ती और दो संतकबीरनगर जिले के हैं। इन सभी को 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जेडी हेल्थ्र लखनऊ डॉ. जावेद हयात, डॉ. सीके वर्मा, आईए अंसारी, मुंडेरवा सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, सत्येंद्र कुमार, हनुमान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें