छात्रों को लंच पैकेट देते सीबीएसई मैनेजर एसोसिएशन के जेपी सिंह।
- फोटो : BASTI
कोटा से बस्ती पहुुंचा छात्रों का जत्था, स्वागत
बस्ती। कोटा से असम जा रहे 85 छात्रों का जत्था बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे टोल प्लाजा बस्ती पर पहुंचा। यहां सीबीएससी मैनेजर एसोसिएशन के महामंत्री व देलही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रबंध जेपी सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्हें सुरक्षित यात्रा के टिप्स देकर लंच कराया।
एलेन कोटा के छात्रों को लेकर दो बस पांच मई की सुबह असम के लिए निकली। इसकी सूचना यहां उक्त विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने जेपी सिंह को दी। सिंह ने प्रबंधन से छात्रों को भोजन कराने की अनुमति मांगी, इस पर प्रबंधन तैयार हो गया। इसके बाद बच्चों को टोल प्लाजा पर रोका गया, जहां उन्हें देलही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, वंदना पांडेय सहित अन्य स्टाफ ने प्रबंधक सिंह की अगुवाई में सहायता की। जेपी सिंह ने कहा कि छात्रों को घर जाते समय 11 सौ किमी की यात्रा के बाद अपने जिले में पहुंचे थे। ऐसे में उनके भोजन आदि की व्यवस्था की गई की थी। वे सुरक्षित अपनी यात्रा पर चले गए।