कोरोना : एक और ने जीती जंग, चार केस एक्टिव
बस्ती। जिले में मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट के मुताबिक, पहले से संक्रमित एक और व्यक्ति स्वस्थ हो गया। जिले में अब सिर्फ चार केस एक्टिव रह गए हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से जंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संसाधन बढ़ा दिए गए हैं। बताया कि गांवों में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक निर्देश पर सक्रियता बढ़ाई गई है। वैसे कोरोना का संक्रमण की गति धीमी पड़ गई है, मगर अब भी यह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 684989 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। उनमें से 674457 की रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक 662546 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 11711 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। 18532 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11361 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 330 लोगों की जान जा चुकी है।