आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र की टीम को प्रशस्तिपत्र
बस्ती। ई-टिकट के फर्जी साफ्टवेयर से धंधा करने वाले पचास हजार के इनामी मो. हामिद अशरफ की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले आरपीएफ इंसपेक्टर नरेंद्र यादव और उनकी टीम को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से लखनऊ में सम्मानित किया गया है।
महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल अरुण कुमार की ओर से जारी प्रशस्तिपत्र को उन्हें आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट अमित प्रकाश मिश्रा ने प्रदान किया। 17 फरवरी को मो. हामिद को पकड़ने वाली नरेंद्र यादव की टीम और निरीक्षक गोंडा प्रवीण कुमार को तथा हेड कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल इंद्रजीत गिरी, कांस्टेबल राजेश यादव तथा शैलेंद्र चौहान को 18 जनवरी 2021 में भीलवाड़ा से बालिका का अपहरण कर नेपाल ले रहे दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया है।
मालूम हो कि ई-टिकट के साफ्टवेयर बनाकर रेलवे को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले हामिद अशरफ पर पचास हजार का इनाम रखा गया था। यह धंधेबाज पूरे नेटवर्क को दुबई से बैठकर संचालित करता था।