फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, सात नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, सात लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में शुक्रवार को कोरोना से सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। तीसरी लहर में कोरोना से यह छठी मौत है। इस प्रकार अब तक 336 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार पहले से पॉजिटिव 24 लोग निगेटिव हुए हैं। जिले में अब 71 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 756 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने मौत की पुष्टि की। कहा कि कोरोना से तीसरी लहर में छठी मौत है। बताया कि कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है, मगर चुनौती अब भी बरकरार है। अपने जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। एक्टिव केस में तेजी से कम हो रहे हैं। जितने लोग पॉजिटिव हैं उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन पर स्थानीय स्तर पर बनाई गई टीम नजर रख रही है। हर दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर टीम हालचाल लेती है। कहा कि कोरोना टीकाकरण के चलते लोगों को राहत मिली, मगर सभी को गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। कहा कि भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। हर दिन टीम रेलवे स्टेशन, रोडवेज व सार्वजनिक स्थल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें