जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव
मुंबई से आया है युवक, हर्रैया में था क्वारंटीन
अब तक 13 की रिपोर्ट निगेटिव, एक्टिव केस 10
बस्ती। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। एक और पॉजिटिव केस मिला है। पीड़ित युवक संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है। 28 अप्रैल को मुंबई से आते वक्त हर्रैया में क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसके स्वाब की जांच पॉजिटिव पाई गई। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 24 हो गई है। इनमें से 13 केस निगेटिव हो चुके हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है। मौजूदा वक्त में दस एक्टिव केस हैं।
नया पॉजिटिव केस सामने आने के बाद युवक के संपर्क में क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले 13 लोगों के स्वाब की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजी गई है। कोरोना जांच की कई दिनों से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को नया केस सामने आने के बाद प्रशासन फिर सतर्क हो गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि युवक के संपर्क में रहने वाले सभी 13 लोगों की जांच के लिए स्वाब भेजा गया है। युवक मुंबई से आया है और संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है।